##हौसला है जनाब!

 


कर रहा कुछ खास ये वक्त है जनाब !

बदल रहे हैं हालात लग रहा है समय चल रहा है साथ ।

ख़ामोश होकर भी कह रहा है बेहिसाब ये शख्शियत है जनाब!

बदल रहे हैं नजरिए लगता है मेहनत कर रहा है अपना काम।

चलना, उठना, संभलना ये कदमों की चाल है जनाब !

बिना रूके पहुंच रहे हैं मंजिल के पास लगता है हौसला है बेहिसाब।

तेज़, उमंग, तरंग, चमक तैर रही हैं ये आंखें हैं जनाब!

हर तरफ रोशनी है लगता है क़िस्मत के सितारे भी हैं आस पास। 

छोटा, बड़ा दिन रात के हिसाब से ये अपनी ही परछाई है जनाब!

कोई उन रास्तों पर चलने जा रहा है कल आज में बदलने जा रहा है।

चारो तरफ अपने हैं अपनो का है साथ ये सफलता है जनाब!

वक्त बदल रहा है जिंदगी सही मायनों में चल रही है सब कुछ फिर से संभल रहा है ।



 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें