😊😊मां का संघर्ष 😊😊मेरी सफलता😊😊
बेटी इधर सुनो , मां धीमी सी आवाज में पुकारती है । बेटी मां के पास जाकर पुछती है ,हां मां बोलो , मां कहती दो पल बैठ मेरे पास कुछ अपने काम के बारे में बता मुझे । मां काम बिल्कुल तुम्हारी तरह ही है जैसे तुम दिन रात मेहनत करके मेरे लिए हर चीज की व्यवस्था करती थी उसी तरह हमें भी मेहनत करके समाज के लिए हर चीज की व्यवस्था करनी होती है। मां थोड़ा घबरा गई सोच में पड़ गई क्या बेटी को भी उसी दौर से गुजरना पड़ता है उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है ,क्या यही फल था मेरे संघर्ष का ? (मां के मन में उथल-पुथल चल रही थी ) । मां कुछ देर के लिए शांत हो गई । आयुषी बता रही थी पर मां के मन में दुखों का भूचाल आ गया था वो परेशान थी तो बस इस बात को लेकर कि क्या फायदा जो मेरी बेटी को भी वह कष्ट झेलने पड़ेंगे जिनसे मैं जुझती आई हूं। मां आयुषी की बातों पर बस सिर को हिला रही थी पर मनउसका कठिनाइयों से जुझ रहा था । आयुषी मां को समझा कर जाने लगी पर मां ने न तो रोज की तरह उसकी तरफ देखा न ही वह आज कुछ बोली । आयुषी को यह बात कुछ अच्छी नहीं लगी मां कुछ बदली बदली सी थी। देर शाम जब आयुषी घर वापस आई मां अभी भी कुछ खोई ख...