संदेश
#दायरे
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मुझे मेरे दायरों के मुताबिक जीना आता है , तेरी खामोशियों से भी खुद के लिए वक्त को पिरोना आता है। तू बेरुखी से नजरें फेर ले तो क्या! तेरी दी हुई तन्हाइयों से भी समंदर को भिगोने आता है । वक्त मेरे लिए तेरे कहने से चलता है , वक्त मेरे लिए तेरे कहने से चलता है फिर कभी कभी एहसास होता है वक्त बस मेरा नहीं सबका बदलता है।
#मन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मन एक क्षुद्र प्राणी की तरह होता है पल भर में ख़ुश तो दूसरे पल ही हताश होता है। एक से ख़फ़ा हो गया तो क्या हुआ , उसी वक्त में उसे दूसरे से जुड़ी खुशियों का एहसास होता है । हम सोचते हैं कि बस हमारा चलता है इस पर ,लेकिन समय समय पर ये अपने चर्म सीमा पर सवार होता है। अधिकतर ये उसकी ओर भागता है जिसको हमसे ना कोई दरकार होता है। इसकी गहराईयों को समझने में अपना सारा जीवन बीत जाता है और सामने वाले कहते हैं ' मुझसे अच्छे से तुम्हें कौन समझता ' । वक्त वक्त की बात है बस समय ही नहीं ये बिचारा "मन" भी बदलता है। तुम्हें कुछ लम्हें लगते हैं खुद को संभालने में, मेरा थोड़ा अलग है लम्हें मुझे याद दिलाते रहते हैं बीते पल को ना भूलाने की । वैसे तो बहुत मजबूत होते हैं इरादे मेरे फर्क नहीं पड़ता किसी की भी बात का , मुझे तो याद भी नहीं ज़माना हो गया था मेरी आंखों को ........ पर कमजोर हैं ये आंखें भी, मन ने कल पल भर में एहसास दिला दिया है।
#बचपन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
कहानी मेरे जीवन के हिस्सों की- बचपन बीत गया ऐसे ,जैसे नादानियां कभी की ही ना हों। फिर आया बड़प्पन , जिम्मेदारियां जैसे पहले से ही जी ली हों। अब आने वाले कल से भी डर लगता है मुझे, कहीं समाज के इन फैसलों से 'खुशियों की चादर' झीनी ना हों । परत दर परत जिंदगी के हिस्से बीत गए, अपनेपन के किस्से बस अतीत जीत गए।
#ख़ता
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
ख़ता तुम्हारी कहां वक्त तो मेरा बदल रहा है ! कोशिश मैं कर रहा हूं कश्मकश को मिटाने की बीती बातों को शब्दों में जताने की। 'मन 'अंदर से खुद को मना रहा है सही ग़लत के मायने सिखा रहा है तुम्हारी यादें तो ज़हन से ना जा पायेंगी ख्वाहिश है! अब कभी आंखें ना फिर तुमसे टकराएंगी । क्या पता ये दिल फिर खुद को मना ना पाए तू नज़र आए तो नज़र अंदाज़ करने की कीमत चूका ना पाए। सच को परछाईं बनाउंगा तेरे दिए हुए सबक जल्द सीख जाउंगा ख़ता एक छोटी सी मैं भी कर जाउंगा जिंदगी को वक्त बदलने के मोड़ पर ले आऊंगा।
खामोशी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
खामोशी से गुफ्तगू करते हुए किरदार जिंदगी का निभा रहे हैं, बेख़ौफ़ निकल पड़े हैं उन रास्तों पर जहां सिसकियां बादल बनकर छा रहे हैं। अपने तराजू लिए खड़े हैं, कसौटी पर खरे उतरे की नहीं गैर माखौल उड़ा रहे हैं , जिम्मेदारियों के बोझ से , 'जीवन' आंखें बंद कर रंजिशो से अब जी चुरा रहा है , पर थककर हार जाना , खुद को खुद से यूं बेरंग दिखाना इतना आसान कहां?