संदेश

शामिल

चित्र
  तेरी तरबियत से नवाजू खुद को तेरा होकर खुद दिखा दूं तुझको क्या हक दोगी मुझे ? तेरे सारे आरज़ू खुद से मुकम्मल करुंगा कहने से पहले मैं तुझमें कुछ इस तरह ढलूंगा तुम मुझ में ऐसे शामिल थे मुझे लगा तुम मुझे हासिल थे मुझे इल्म था हम तेरे काबिल थे तुझे कहने वाले हम ही ग़ालिब थे पर कहते हैं ! मन की मर्जियां खुद और खुदा जानता है देखने वाला तो तुझे और तेरा कहा जानता है मैं तुझे हकीकत मान तेरे किए हुए वादे जानता था मुझे क्या पता था तू बस दगा के इरादे जानता था । आज भी ख़ुदा के दर पर तेरी सदाएं (आवाज)मांगता हूं तू नहीं है मेरी तो भी तेरी की हुई वफाएं जानता हूं मैं नहीं कहता कि मुझे खौफ तेरे जाने का ना हुआ था देखा तुझे उसका होते, मेरा शरीर पत्थर सा जमा हुआ था अगर बिछड़ जाए महबूब ,लोग कहते हैं बद्दुआएं देता हूं जाओ मैं बहते हुए अश्कों के साथ भी तुम्हें दुआएं देता हूं

ख्वाहिश

चित्र
 मैं चाहता हूं बड़ी शिद्दत से चाहे उसे उसका महबूब हाथ थामे बैठे और सरगोशियां करें खूब बेखबर आंखें खूबसूरत नज़ारे देखें बेफिजूल उसकी मुस्कान ही अहम हो ऐसा बनाए उसूल मैं सोचता हूं! अगर मैं देख सकूं तो उसकी पूरी तस्वीर दिखाना  गुम हो इश्क़ ए ख्वाब में ऐसी उसकी तकदीर बनाना उससे जुदाई के अंजाम ए सफ़र पर बस मुझे चलाना  मुझे खुद की रंजिशों का रंग खुद पर ही है चढ़ाना मैं बयान करता हूं! एतबार ए वफ़ा की थी अब बद्दुआओं में कैसे रखूंगा  मेरा ना हुआ तो क्या हुआ अब भी मैं उस पर मरुंगा हां अब नहीं कह सकता मैं कि मेरे दर्द की गहराई कम है देख उसे उसके महबूब के साथ मेरी खुद से लड़ाई कम है पर अब भी  मैं खुद से रूठ जाता हूं ! अगर किसी कहे गए मेरे लफ़्ज़ों में उसकी भलाई कम है  मैं खुद को रोक कहता हूं ! ऐ ख़ुदा !अश्कों के साथ कहे इन शब्दों में सच्चाई कम है।  

इंतज़ार

चित्र
  सुनो  मुझे पता है अब भी तुम बहाने नहीं बनाती अरे तुम तो मुझे पल पल का हिसाब हो दिखाती अब थोड़ा वो मेरे लिए पागलपन कम हो गया है बस जो सब कुछ मुझे बताती वो ख़तम हो गया है सोचते हुए अब सुबह से शाम तुम्हारे इंतज़ार में जाता है बेसक फिर तुम्हारा समय तुम्हारे ख्वाब में बीत जाता है झलक  तुम आज भी मुझे दिखाना नहीं भूलती  जताती हो तुम मेरी उलझनें मिटाना नहीं भूलती  चलो सब कुछ मैं सही मानता हूं पर इस वक्त को भी मैं बखुबी जानता हूं  फिर से वो दौर आएगा  उतना ही तुम्हारे मन को वो भाएगा तुम में बेताबी वैसी ही होगी  और शायद उसके लिए समय की आजादी होगी  फिर तुमको कामों में व्यस्तता ना रहेगी  निगाहें पल भर भी दूरी ना सहेंगी तुम इस कदर बेताब रहोगी  उससे अपनी सारी चाहते कहोगी  तब ना तुम्हारे दोस्त मित्र यार होंगे बस दिल में उसके ही  जज्बात होंगे तब मैं कुछ सवाल करूंगा हो सके तो खुद को जवाब देना  कहां गयी वो पाबंदियां जो एक लफ्ज़ बोलने से रोकती थीं कहां गए वो लोग जो बेवक्त तुम्हारे पास आते थे और तुम मुझे टोकती थी  कैसे अब तुमक...

घुटन

चित्र
 उन्हें पता था मैं घुट रहा हूं  पर उन्हें अपने नये रिश्ते  संवारने थे मुझे वो बेइंतहा चाहते थे  पर उन्हें अपने दामन साफ दिखाने थे मैं बैठा रह जाता था सुबह तक वो अपने ख्वाबों के सफ़र कर आते थे  मैं हंसता था उनके लिए  वो मुझे देख मेरे खुशी का अंदाजा लगाते थे  कभी पूछ लेते थे याद आ रही है क्या  मैं कैसे बताऊं उसे निहारते हम पूरी रात गुजारते थे 

दो सिक्के

चित्र
 वो दो अलग-अलग सिक्के उछाल रहे थे  चित भी उनका और पट भी उनका ही था  समझ नहीं आ रहा था नासमझ थे या मुझे खंगाल रहे थे। आज भी मुलाकात में  वो मुझसे मेरी तरह ही मिलती है कहती है तुम सा मुझ में कहां कोई पर फिर उसकी निगाहें पल में बदलती हैं कहती है उसका(उसके नये महबूब) मेरे सिवा कहां कोई वो तो अब मुझे अपने महबूब के फसाने सुनाती है मैं उतना दिवाना कहां बड़ी शौक से जताती है!

मौजूदगी

चित्र
  मैं नहीं कहता कि प्यार में उसके सच्चाई ना थी  बात बस इतनी सी है मेरे नसीब में बेवफाई थी वो शायद वक्त के साथ किसी और का होता रहा  मैं बेफिजूल में उसकी याद में दिन रात रोता रहा  अब महफ़िल में उसके दिलदार कोई और हो गया  मैं खड़ा आज भी वहीं जहां मेरा सब कुछ खो गया  अब उनकी दलीलों पर मैं मन मुताबिक मुस्कुराता हूं  वो कहते हैं वो खुश हैं मैं अपने क़दम पीछे बढ़ाता हूं अब उनकी बातों में किसी और की मौजूदगी नज़र आती है बीते लम्हों की उनकी जिंदगी से रवानगी समझ आती है तब जिनकी नजरें दावे करती थीं  मुझे कभी नहीं भुलाएंगी आज वो बयां कर रहीं थी मेरी ना मौजूदगी अब उनको और नहीं सताएगी और  वो अब मुझे बड़े आसानी से समझाते हैं उन्हें आदत है उनके महबूब की उनकी निगाहें कहती हैं तुम जाओ अब मुझे जूस्तजू है बस  अपने सूकून की

अंदाजा

चित्र
  जाते-जाते वो मुझसे अब बार बार कहती है  तुम्हारी आंखें इतना बरसती हैं पता नहीं था तब  मैं सोचता हूं क्या सच में मुझे भी पता नहीं था  वो इतना जो जताता था "क्या बस दिखाता था?"  मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था वो इतने हिम्मतवार होंगे टूटता देखकर भी मुझे ऐसे सवालों के तलबगार होंगे अब  अफसोस होता है मुझे उन लम्हों पर  जिसमें मैं खुद को कोसता रहता था ना जाने कितने रुमाल आज भिगे होंगे  ना जाने कितने अरमान आज टूटे होंगे मेरी वजह से वो आज मुझसे रुठे होंगे!

आखिरी मुलाकात

चित्र
 आखिरी मुलाकात में मैंने मांगा तो था नहीं कुछ, ना तेरे पास आये थे ,मुझे पता था अपना दायरा, ना तुझे मिटाने के लिए मजबूर कराये थे पर तेरी उस बात ने बीते लम्हों का सब कुछ मिटा दिया बात बहुत बड़ी नहीं थी पर एक पल में ही गैर होने का एहसास दिला दिया ऐसा था नहीं की मैं तुमको छू देता और रही बात देखने की तो मैं क्या शायद घर के और भी लोग तुझे वैसे कभी न कभी देख लेंगे शायद मेरी नज़रों पर तुमको भरोसा नहीं था तुमको शक था कहीं नजरें मेरी दगा ना कर जाएं पर मुझे मेरे कायदे पता हैं, "अगर तुमने ना बोला है" तो अपने दायरे पता हैं चलो कोई नहीं मुझे मेरे दायरे समझाने के लिए ,मुझे मेरी हदें बताने के लिए तुम्हारा शुक्रिया पल भर में ही ऊंचाई से नीचे गिराने के लिए शुक्रिया शायद अब मुलाकात ना हो तुम रहो खुश अपनी दुनिया में खुदा करे जल्द ही वो दिन भी आए जब हमारी कभी बात ना हो 

आजाद

चित्र
 क्या तेरा चेहरा कभी उसकी बाहों में होकर मेरे लिए उतरता है या हर बात पर उसकी तेरा चेहरा बेवजह खिलता है और  अगर हकीकत में तेरे चेहरे का रंग बस मुझे देख कर बदलता है उसके साथ होने पर तेरे मन में मेरा कभी ख्याल भी नहीं संभलता है तो सच मान तेरा मन में बस मेरे लिए मलाल मचलता है अब तेरे रुह का किरदार उसकी बाहों में संभलता है ऐसा है  जा तुझे खुद से आजाद किया मैंने मान लिया खुद को खुद से बर्बाद किया मैंने खुदा की कसम अब जो कभी तेरे लिए फ़रियाद किया मैंने रहम़ ना कर मुझ पर तेरे नये महबूब के लिए तेरा दिल आबाद  किया मैंने ।

किरदार

चित्र
  मुझे देखकर वो रोता बहुत है  पर कुछ ही देर में चैन से सोता बहुत है  कहता है सुकून का जरिया हूं मैं उसके पर देखा है मैंने हजारों के साथ सुकून से होता बहुत है नहीं कहता मैं कि सबको चाहता वो है  पर औरों से अटखेलियां दिखाती हैं उसे चाहने वाले बहुत हैं हां  उन हजारों की भीड़ में मेरा भी एक किरदार -ए-वजूद था उसकी खातिर  मैं खुद को सबसे दूर कर बैठा मुझ पर इल्ज़ाम बहुत था और सुनो वो खुद को संभालने में माहिर इतना निकला जिसको जैसी जरुरत थी उससे वो वैसे मिला पर मैं इस कदर टूट गया मेरा ग़म सबके सामने यूं ही आंखों से बेवक्त छलक निकला  खता उसकी भी ना थी मजबूरियां खूब बताई थी उसने  मैं तो मान भी गया नादानियां मुझसे हुई जो इस दिल ने नजदिकियां बढ़ाईं थी उससे  पर ज़हन में एक सवाल हर वक्त गुंजता है कैसे कोई आंखों से देखे तभी एहसासों में पिघलता है ? ओझल हुआ नहीं कि चंद लम्हों में कैसे उसका रवैया बदलता है ? पूछो अगर तो कहता है, क्या करूं सबकी अपनी-अपनी जगह मैं मुकम्मल करता हूं  तुझे क्या पता है मैं किस तरह अपने आप को बदलता हूं फिर क्या  इन दो चार जवाबो...

बढ़ते हुए हम, घटती हुई सामाजिकता

चित्र
  आज का दौर नया है रह गई बस कुछ यादें पुरानी हैं कहते थे हम यार हैं तुम्हारे  पर तुम्हारी बेरुखी भी शौक से देखते हैं साथ चलते हैं लाखों की तादाद में  पर भीड़ में भी खुद को अकेला समझते हैं  संस्कारों की आदत खुद सिखाते हैं  पर खुद के संस्कार यूं भूल जाते हैं  जो वक्त आज तुम अपनों के लिए बचा रहे हो  उस सफ़र को तय करने के काबिल किसी ने अपना वक्त लगाया था। आज महीनों पर एक मुलाकात से वर्ष गुजारते हो हम रोज मिल कर रंग जमाया करते थे  आदत बदलने से अब क्या बदल जायेगा  जो लम्हें जा रहें क्या वो कभी लौट के आएगा इन शब्दों को पढ़ एहसास होगा  फिर क्या? थोड़े समय बाद वही सारे हालात होंगे  सोच लिया है हमने इतना कि सारे जज़्बात बदल गये देखते देखते हम तुम क्या सारे हालात बदल गए।  

# नज़र अंदाज़

चित्र
 चुभते हैं  ये छोटे छोटे तुम्हारे नज़रंदाज़ किए हुए पल  दिल बिखर जाता है दो टक में  हो जैसे कोई कांच का महल। बुद्धू सा है ये मन‌ आहट सुनते ही तुम्हारी भूल जाता है बीता कैसे वो कल न जाने कैसा होगा आने वाला वो  पल।

#माहिर

चित्र
 मुझे किश्तों में नहीं  एक मुश्त में तेरा वक्त चाहिए तू कभी बीते लम्हों को याद कर  अपने ख़ास पल मुझ पर ज़ाया ना करना । मुझे तेरा सुकून बनने की ख्वाहिश है बेगैरत ये जिंदगी न जाने कितनों पर बोझ बनी फ़िर रही । तू बस !  अपने जज्बातों के बदलने का एहसास करा देना   अपनी आदतों को बदलने में हम माहिर बहुत हैं।

#एहसास

चित्र
 क्या हकीकत में तुम्हें एहसास नहीं! कल जिस समय को लेकर कश्मकश में थे तुम,  वो पल मेरे सामने आज ले आए हो।      कल जिस बात पर ख़फ़ा थे तुम ! वो रात आज मेरे लिए, 'शायद अंजाने में'  पर यूं ही, बड़ी आसानी से ले आए हो।    अपने ज़हन को थोड़ा टटोल कर तो देखो ! कहते हो मुझे मालूम नहीं था  जज़्बातों के दायरे क्या सिर्फ खुद के लिए बनाए हो ।

#तुम और मैं

चित्र
तुम्हें गुरुर है उसके होने का इतना ना तोड़ो की तुम में ही टूट कर बिखर जाए। साथ छोड़ दिया है तुमने, तो वक्त भी दे दो उसे   कुछ खुद में सिमट पाए । तुमको आदत है बस उसे अपना कहने की उसे आदत होती जा रही है तुम्हारी यादों के साथ रहने की। थोड़ा सा संभल जाओ तुम! खुद के लिए ना सही उस पर ही तरस खाओ । क्यों खुद तक समेट रखा है उसे उसे भी खुद के दायरे से आगे बढ़ाओ। जिंदगी में तुम्हारे लोग बहुत हैं अपनी जिंदगी के अहम पहलू उसके सामने भी लाओ। तुम में जो सिमट रहा है उसे उसकी सही पहचान से रुबरु कराओ । वक्त रहते थोड़ा तुम संभल जाओ, खेलों नहीं उसके जज्बातों से उसे भी जीने के नये मौके से मिलने का एहसास दिलाओ। 

#naturelove #viralshorts #fun # #travellingvlog #ye hansi wadiya #ye hai...

चित्र

##ज़हन और तुम

चित्र
                          शिकायतें बहुत हैं तुमसे ,                         पर  मेरी कवायदें भी तुम्हीं हो ।                               मैं रूठ जाऊं तुमसे,                           पर मेरे दायरे भी तुम्हीं हो ।                         रियायतें बख्शीं  हैं तुमने ,                           पर किसी और के लिए ।                         आदतें भी बदल ली हैं तुमने,                           पर किसी और के लिए ।                ...

#विशेष

चित्र
 

#तोहफा

चित्र
                          कम्बख़त जज़्बात ऐसे हैं कि ,                   एहसास ना होने की कभी खता नहीं करते।              तू है मेरे मुकद्दर में ख़ुदा के नायाब तोहफ़े की तरह,                 बस हम कभी लफ़्ज़ों में इसे बयां नहीं करते।

#दायरे

चित्र
 मुझे मेरे दायरों के मुताबिक जीना आता  है , तेरी खामोशियों से भी खुद के लिए वक्त को पिरोना आता है।  तू  बेरुखी से नजरें फेर ले तो क्या! तेरी दी हुई तन्हाइयों से भी समंदर को भिगोने आता है । वक्त मेरे लिए तेरे कहने से चलता है , वक्त मेरे लिए तेरे कहने से चलता है  फिर कभी कभी एहसास होता है वक्त बस मेरा नहीं सबका बदलता है।